किसान आंदोलन का आज 5वां दिन, पंजाब का बड़ा किसान संगठन BKU भी आंदोलन में शामिल
(India) किसान आंदोलन को प्रारंभ हुऐ आज 5वां दिन | पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के अंतर्गत 2 व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जिसमे पहला व्यक्ति किसान है जिसकी मौत का कारण हार्ट अटैक है और दूसरा व्यक्ति एक सब इंस्पेक्टर है जिसकी मौत दम घुटने से हुई है | पंजाब का बड़ा किसान संगठन BKU भी आंदोलन में आ गया है। पंजाब भाजपा नेता पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और केवल ढिल्लो के घर का घेराव करेंगे। हरियाणा में BKU तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल रविवार चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी। अभी तक जो तीन वार्ता हुई है वो बेनतीजा रहीं है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।