केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से सीएम भजनलाल ने की मुलाकात
(India) राजस्थान सीएम भजनलाल दिल्ली दौरे पर है। आज उन्होंने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट कर उनके साथ राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी व खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के साथ युवा हितों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। वहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से राजस्थान से जुड़े कृषि और किसान कल्याण से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। तो केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी और वितत् मंत्री सीतारमण से विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित विषयों पर बात हुई।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।