(India)
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है | सर्दी का असर कम हो रहा है तो दिन में गर्मी का भी हलका अहसास होने लगा है | ऐसे बदलते मौसम में बीमार लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है | झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में भी सामान्य दिनों की बजाय इनदिनों में ओपीडी बढी है | अस्पताल के फिजीशियन डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि जुकाम और बुखार से पीड़ित रोगी ज्यादा आ रहे है। उन्होंने कहा कि ठंडे की बजाय गर्म पानी पीकर हम काफी बीमारियों से बच सकते है। बदलते मौसम के साथ प्रदेश में मौसमी बांरियों के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है | तो वहीं सर्दी जुकाम बुखार के वायरस का पैटर्न बदला हुआ दिख रहा है | 5 फरवरी को एसएमएस ओपीडी में रोजाना करीब 10 हजार मरीज आ रहे थे | लेकिन अब एसएमएस अस्पताल की ओपीडी में करीब 12 हजार मरीज प्रतिदिन आ रहे है | और प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो गया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।