(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां वे शुक्रवार को कई विकास परियोजनाओं की शुभारंभ करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे।इस दौरान प्रधानमंत्री प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी विश्वविद्यालय से गोवर्धन रविदास मंदिर पहुंचेंगे। वहां वह रविदास जी की भव्य मूर्ति का लोकार्पण करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उसके बाद वे करखियावं अमूल प्लांट परिसर में 14 हजार करोड़ से अधिक की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। फिर वे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमूल के सबसे बड़े प्लांट बनास डेयरी का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री वाराणसी में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।