(India)
हल्द्वानी हिंसा मामले में हल्द्वानी पुलिस ने चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है | इसमें से एक अभियुक्त और अयाज अहमद नामजद है | उधर इस पूरे मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है | नगर निगम हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है | इस FIR में हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक, नवी रजा खां, गौस रजा खां, और अब्दुल लतीफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है | इन सभी पांच आरोपियों पर राजकीय विभागों और झूठे शपथ पत्र के आधार पर न्यायालय को गुमराह करने का आरोप लगा है | जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे उन तत्वों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।