प्रधानमंत्री मोदी आज राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में सहकारी क्षेत्र के कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे
(India) प्रधानमंत्री मोदी आज राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में सहकारी क्षेत्र के कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत और शिलान्यास करने जा रहे हैं। वे दुनिया की सबसे बड़ी सहकारी अनाज भंडारण योजना के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी करेंगे। इस स्कीम के तहत देशभर में अनाज स्टोरेज बनाए गए हैं। इसे 11 राज्यों की 11 प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसाइटी में संचालित किया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रधानमंत्री गोदामों और कृषि से जुड़ी अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए देश भर में अतिरिक्त 500 PACS की आधारशिला भी रखेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।