किसान आंदोलन पर दिल्ली कूच  का फैसला 29 फरवरी तक स्थगित किया
(India) पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 11 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल दिया है। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण पंधेर ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले हरियाणा के हिसार में पुलिस और किसानों के बीच टकराव हुआ। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। वहीं किसानों ने पथराव किया। इस दौरान 40 पुलिसकर्मी और किसान घायल हो गए। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें किसानों को दिल्ली जाने देने की मांग की गई। इसमें कहा गया है कि किसान जिन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार उन पर विचार करे। किसानों के साथ सरकार उचित व्यवहार करे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।