(India)
संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर आज राजधानी दिल्ली को अन्य राज्यों से जोड़ने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक विशाल ट्रैक्टर श्रंखला बनाई जाएगी | इस अनोखे प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि संयुक्त मोर्चा ने यह कहा है कि विरोध करने का अपना तरीका है ट्रैक्टर श्रृंखला बनाने का आज प्रोग्राम रखा गया है | दिल्ली की तरफ को जाने वाले सभी हाईवे जो डिवाइडर हाईवे होंगे उन पर ट्रैक्टर रहेंगे | ऐसे ही मुरादाबाद से अमरोहा गाजियाबाद के हाईवे पर भी ट्रैक्टर रहेंगे | पंजाब किसानों की एक कमेटी बनी है और वह कमेटी ही पंजाब किसानों का फैसला लेती है | चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक हुई थी जिसमें 6 सदस्यों की एक टीम बनाई गई है | जो भी किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा से अलग है वह 6 सदस्य टीम से बात कर सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।