(India)
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र गैरसैण के बदले देहरादून में आहूत करने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गांधी पार्क में एक घंटे का मौन व्रत रखा | वही हरीश रावत के साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए | जिसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए हरीश रावत ने कहा कि गैरसैण हिमालयी राज्य का प्रतीक है और हिमालय का स्वभाव है | यदि सरकार को गैरसैण जाने में ठंड लगती है तो यह हिमालय राज्य की अवधारणा का अपमान करना है और विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया कि विधानसभा का बजट सत्र गैरसैण में आयोजित किया जाएगा तो सरकार क्यों पीछे हट रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।