भारतीय साड़ी पहनकर बेहद खूबसूरत लगती है ये अभिनेत्रियां
(India) जिस तरह समय बदलता जा रहा है वैस ही लोगों की पसंदो में भी बदलाव आने लगा है | इस समय के साथ-साथ फैशन में भी तमाम तरह के बदलाव होते रहते हैं। जो नहीं बदला है, वो है भारतीय साड़ी पहनने का तरीका | भले ही पहले और आज के समय की महिलाओं की साड़ियों की पसंद नहीं मिलती हो, लेकिन आज भी हर उम्र की महिला साड़ी पहनना पसंद करती है। बात करे अनोखे भारत और उसके अनोखे पहनावे की तो बात ही अलग है, भारत की तो साड़ी तो भारतीय परिधानों में सबसे पहले नंबर पर आती है। जब भी कभी साड़ी का ट्रेंड बदलता है तो महिलाएं बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से ही टिप्स लेकर अपने लिए साड़ी खरीदती हैं। आज कल के मॉर्डन समय में नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां भी साड़ी काफी मन से पहनती हैं, साड़ी में सभी अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस भी दिखती हैं। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने कुछ समय पहले ही डेब्यू किया है। वो अक्सर साड़ी पहनकर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके साड़ी लुक बेहद ही खूबसूरत होते हैं। साड़ी के साथ वो हमेशा ऐसे ब्लाउज पहनती हैं, जो उन्हें ग्लैमरस लुक देने का काम करते हैं। अगर आजकल की युवा लड़कियां चाहें तो वो भी उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने साड़ी लुक से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। उनके पास हर तरह की साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन है। खासतौर पर जान्हवी अक्सर अपनी दिवंगत मां अभिनेत्री की साड़ी पहनती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।