भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर होगी
(India) भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर होगी। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। पहली सूची को लेकर भी मंथन किया जाना है। मार्च के पहले पखवाड़े में पहली सूची आ सकती है। कल दिल्ली में कोर ग्रुप की अहम बैठक होनी है। वहीं 29 फरवरी को भाजपा सीईसी की बैठक होगी। उससे पहले तीन नाम का पैनल आज लगभग तय हो सकता है। कमेटी के सामने तीन-तीन नाम के पैनल लेकर प्रदेश नेतृत्व जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।