मध्यप्रदेश में आज लोकार्पण-शिलान्यास का मेगा इवेंट,पीएम मोदी वीसी के जरिए करेंगे लोकार्पण
(India) मध्यप्रदेश में आज लोकार्पण- शिलान्यास का मेगा इवेंट,पीएम मोदी वीसी के जरिए करेंगे लोकार्पण | पीएम मोदी वीसी के जरिए करेंगे लोकार्पण- भूमिपूजन, सिंचाई, बिजली, कोयला, उद्योग से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल |
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले आज गुरुवार को मध्यप्रदेश में लोकार्पण और शिलान्यास का मेगा इवेंट हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में 17 हजार 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, कोयला, उद्योग से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। साइबर तहसील परियोजना का भी शुभारंभ होगा। सभी जिला और विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े नगरीय मुख्यालयों में ये कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में होगा। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत मंत्रिमंडल और BJP पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम दोपहर बाद चार बजे से शुरू होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।