(India)
हिमाचल में कांग्रेस ऑब्जर्वर आज आलाकमान को भेजेंगे रिपोर्ट,कांग्रेस के छह बागी विधायकों की अयोग्यता पर आ सकता है फैसला,मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा लिया वापस | हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान जारी है, यहां की कांग्रेस सरकार पर संकट अभी कम होता नहीं दिख रहा है | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा कि कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षकों की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि विधायकों और मंत्रियों में सीएम सुक्खू के प्रति खास नाराजगी है | इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष आज कांग्रेस के छह बागी विधायकों की अयोग्यता पर भी फैसला सुना सकते हैं | हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर आया संकट कुछ समय के लिए टलता हुआ नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि CM सुखविंदर सुक्खू से मुख्यमंत्री पद छिन सकता है। यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से चर्चा की। जिसके बाद फैसला लिया गया कि हिमाचल में लोकसभा चुनाव तक सुक्खू CM बने रहेंगे। ऑब्जर्वर डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक-एक विधायक से मिलकर उनकी राय ली। दोनों आज अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजेंगे। ऑब्जर्वर्स से मिलने के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।