मार्च के शुभारंभ में ही मौसम विभाग की तरफ से चुनौती,  11 जिलों में आंधी  
 बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
(India) मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर हमेशा उतार चढ़ाव रहे है | राजस्थान में मार्च का प्रांरभ होने को है, मौसम विभाग की सूचनाओं के अनुसार मार्च की शुरुआत आंधी-बारिश और ओले गिरने से हो सकती है। पाकिस्तान की तरफ से आ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज देर रात बीकानेर, गंगानगर के क्षेत्र में मौसम बदलाव हो सकता है | मौसम के परिवर्तन के कारण 1 और 2 मार्च को राजस्थान के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। सूत्रों के मुताबिक़ 11 जिलों में आंधी, बारिश होने के साथ ओले और बिजली चमकने की संभावना जताई जा रही है | मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सिस्टम का असर और ठराव कम हो जाएगा। 4 मार्च से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा, राज्य में एक बार फिर मौसम साफ होने लगेगा। राजस्थान में काफी सारे राज्यों में आज मौसम की स्थिति देखें तो सभी जगह मौसम साफ है। उत्तर-पश्चिमी हवा के रुकने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। आज सबसे कम तापमान सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।