(India)
राजस्थान में देर रात से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव शुरू हो गया। सरहदी जिले जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर के अलावा चूरू, हनुमानगढ़ में बादल छाने शुरू हो गए हैं। जैसलमेर और श्रीगंगानगर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके साथ ही हवा भी चलनी शुरू हो गई। संभावना है कि दोपहर बाद इन जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम केंद्र नई दिल्ली ने इस सिस्टम को सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम माना है, राजस्थान में इस सिस्टम के असर से 75 फीसदी एरिया में बारिश और कहीं-कहीं तेज बरसात के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि भी हो सकती है। आज बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, जैसलेमर और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट है। 2 मार्च को करौली, झुंझुनूं, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर में ऑरेंज अलर्ट है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।