साथ सही कुछ पुराने कार्यकारिणी के सदस्यों को एक बार फिर से टीम में जगह दी गई है | खासतौर से अगर देखा जाए तो जितेंद्र गोठवाल ,श्रवण बागड़ी, संतोष अहलावत का प्रमोशन करते हुए उपाध्यक्ष से महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है | तो वहीं, बाबा बालकनाथ, नारायण पंचारिया को फिर से रिपीट किया गया है | उधर ज्योति मिर्धा जो कि कांग्रेस से भाजपा में विधानसभा चुनाव से पहले शामिल हुई थी, उनको भी संगठन में एंट्री दी गई है | हालांकि तब विधायक का टिकट दिया गया था,,लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा था | ज्योति मिर्धा को भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है | ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी भड़ाना को संगठन में लेते हुए महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है,, पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष ,तो वही अनिल सिसोदिया सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।