(India)
राजस्थान में छाया मौसम का कहर , मौसम के बदलाव के कारण काफी सारे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं । बहुत से किसानो की तैयार फसलें सरसों, गेहूं, तारामीरा की फसलों का ओलावृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है । वहीं, नागौर, जोधपुर के एरिया में इसबगोल, जीरा की फसलें भी बारिश में खराब हो गईं। राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव आज भी बना हुआ है। मौसम विभाग जयपुर से आज के मौसम साफ रहने सूचना आई है, परन्तु आज भी आसमान में घने काले बादल छाये हुए है, बीते 24 घंटे में जयपुर, जोधपुर, चूरू, गंगानगर, सीकर, टोंक, दौसा, अजमेर, अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा समेत कई जिलों में बारिश हुई है। जिसके कारण फिर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा हैं । मौसम विभाग की तरफ से जयपुर सहित 21 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।