मुख्यमंत्री के मॉडल ज़िले में जुड़ी विकास की एक और नयी कड़ी
(India) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के परिकल्पनाओं के मॉडल ज़िले चम्पावत में रोज़ विकास की नई कड़ियां जुड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत जिले के लोगों को टनकपुर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन सेवा की स्वीकृति कराकर अपनी विधानसभा चंपावत के लोगों को होली का उपहार दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री की ओर से मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रेल सेवा कुमाऊँ एवं गढ़वाल के लोगों के लिए के मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने मुख्यमंत्री का हवाला देते हुए बताया कि इस उपलब्धि के लिए उन्होंने चम्पावत जिले के लोगों को बधाई दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।