लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रियों को पीएम मोदी ने किया सतर्क
(India) आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मंत्रिपरिषद के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में
पीएम मोदी नेअपने मंत्रियों से डीपफेक मुद्दे पर भी सावधान रहने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को सलाह दी कि
आजकल डीपफेक का जमाना है, जिससे आवाज भी बदल दी जाती है। सतर्क रहने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि कुछ ही
दिनों बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। पीएम मोदी ने बीजेपी के लिए 370 और एनडीए के लिए 400
सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। बैठक के दौरान विकसित भारत : 2047' के लिए दृष्टि पत्र और अगले पांच सालों के लिए एक
विस्तृत कार्य योजना पर भी मंथन किया गया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, विभिन्न स्तरों पर 2,700 से अधिक बैठकें, कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए
गए। 20 लाख सेअधिक युवाओं से सुझाव प्राप्त हुए। सूत्रों ने कहा कि 'विकसित भारत' के लिए रोड मैप में स्पष्ट रूप से व्यक्त
की गई राष्ट्रीय दृष्टि, आकांक्षाएं, एं लक्ष्य और कार्यों के साथ एक व्यापक खाका है। उन्होंने कहा कि इसके लक्ष्यों मेंआर्थिक
विकास, सतत विकास लक्ष्य, जीवन को आसान बनाना, व्यापार करने में आसानी, बुनियादी ढांचा और सामाजिक
कल्याण जैसे क्षेत्र शामिल हैं। बैठक में कई मंत्रालयों ने अपने विचार व्यक्त किए। यह बैठक लोकसभा चुनाव की तारीखों की
निर्वाचन आयोग द्वारा घोषणा किए जाने से पहले इस तरह की संभवत, आखिरी बैठक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।