लोकसभा चुनाव: जिस दक्षिण के मिशन पर निकले PM मोदी, वहां पहली बार इतना खिलेगा कमल
(India) पीएम नरेंद्र मोदी बीते करीब कई महीनों से लगातार दक्षिण भारत के दौरे कर रहे हैं। एक बार फिर से वह 9 दिनों की यात्रा में
निकले हैं, जिसमें पूर्वी भारत से लेकर दक्षिण तक का सफर शामिल है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए वह
भाजपा के सारे पेच कस लेना चाहते हैं ताकि प्रदर्शन ऐतिहासिक रहे। इसके अलावा यदि नॉर्थ इंडिया के किसी राज्य में कुछ
घाटा भी होता है तो उसकी भरपाई दक्षिण से हो सके। दक्षिण भारत में कुल 130 सीटें आती हैं जो सरकार गठन के जा दुई
आंकड़े के लिए अहम हैं। यही वजह है कि कांग्रेस यहां हमेशा फोकस करती रही है और भाजपा भी अब उस रेस में पीछे नहीं
है।
अब भाजपा के लिए दक्षिण के द्वार कर्नाटक की बात करें तो यहां की 28 सीटों में से भाजपा 22 जीत सकती है। कुछ महीने
पहले ही कांग्रेस को बंपर बहुमत देने वाले इस राज्य से भाजपा को इतनी सीटें मिलना बड़ी उपलब्धि होगा। हालांकि 2019 में
उसने यहां से 25 सीटें जीती थीं। यहां जेडीएस के साथ भाजपा का गठबंधन है उसे 2 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह यहां
एनडीए के पास 24 सीटें रहेंगी। वहीं कांग्रेस को यहां महज 4 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। राज्य की सत्ता होने के
बाद भी उसके लिए यह स्थिति चिंताजनक होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।