अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार कश्मीर के दौरे पर
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर जा रहे हैं। गुरुवार को PM मोदी श्रीनगर में विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।जनसभा श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होगी। जहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यहां हजारों की तादाद में जवान तैनात हैं। आयोजन के दौरान PM 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी देंगे। इसके पहले पीएम मोदी 2019 में कश्मीर गए थे। जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार किया था।केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।