(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को राजस्थान को रेलवे की कई सौगात देंगे। इसमें रेलवे स्टेशनों से के पुनर्विकास कार्य, दोहरीकरण, आरयूबी-आरओबी शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़ेंगे और देशभर में एक साथ कई रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं प्रदेश में चित्तौड़गढ़, अनूपगढ़ और मंडावर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास , कुचामन से फुलेरा रेलमार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कुछ स्टेशन और आरयूबी - आरओबी का भी लोकार्पण- शिलान्यास भी करेंगे। जोधपुर में कोचिंग डिपो- वर्कशॉप, जैसलमेर में कोच केयर कॉम्प्लेक्स कार्य का लोकार्पण भी कार्यक्रम में होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी अजमेर से वाया जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।