कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक आज शाम 6 बजे होगी
(India) कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक आज शाम 6 बजे होगी। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए विचार-विमर्श करके उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा समिति में शामिल अन्य नेता बैठक में हिस्सा लेंगे। CEC की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से भेजे गए नामों में से उम्मीदवार फाइनल किए जाते हैं।राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कुछ अन्य राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है। कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि, राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि वह इस वक्त केरल के वायनाड से सांसद हैं। वहीं प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा है। सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनने के बाद रायबरेली सीट खाली हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी परिवार के किसी सदस्य को ही टिकट दे सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।