(India)
हाल ही में राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिला है । राजस्थान वासियों को फिलहाल सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। कुछ समय तापमान में बढ़ोतरी के बाद, फिर से मौसममर परिवर्तन होने वाला है । एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में सक्रिय होगा। इसके असर से पंजाब, हरियाणा के साथ राजस्थान और दिल्ली के इलाकों में भी मौसम बदल सकता है। इससे राजस्थान में 13 और 14 मार्च को बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है , साथ ही मौसम के बदलाव के कारण सर्दी बढ़ोतरी देखी जा सकती है । मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्तमान में एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। इस सिस्टम का असर केवल जम्मू-कश्मीर सहित कुछ एरिया में ही है। इसकी वजह से उत्तर से आने वाली ठंडी हवा आज से कमजोर होने लगेगी। इससे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ने लगेंगे। राजस्थान में अगले दो-तीन दिन के अंदर दिन और रात के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को दिन में गर्मी का अहसास होने लगेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।