उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
(India) उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है
| कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा है कि बीजेपी हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर हमला करती रही है | लेकिन बीजेपी एक ही परिवार के लोगों को पार्टी में शामिल कर उन्हें बढ़ावा देने का काम कर रही है | आपको बता दें कि विगत दिवस कांग्रेस छोड़कर वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी बीजेपी में शामिल हुए है
|मनीष खंडूरी पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पुत्र हैं और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के छोटे भाई है | वहीं कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने इस पर सफाई दी है और कहा कि बीजेपी में एक ही परिवार के लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है और भाजपा अपनी नीति पर हमेशा कायम रहेगी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।