(India)
बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है | बहुजन समाज पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल और प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने अपना तूफानी कुमाऊं दौरा करते हुए काशीपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर एक रणनीति बैठक का आयोजन किया | जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में उत्तराखंड में चुनावी बिगुल फूंक दिया है | उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड में पांचों सीटों पर अपने दमखम पर चुनाव मैदान में उतर गई है | उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ वाइज और सेक्टर वाइज कमेटीया बनाकर पार्टी की विकास परक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए कहां है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।