ऑस्कर 2024 अवॉर्ड्स में दिखाई दी, इन हसीनाओ की खूबसूरती
(India) हाल ही में ऑस्कर 2024 का 96वां अकादमी पुरस्कार समारोह 10 मार्च , 2024 को हॉलीवुड , लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया था। ऑस्कर को फिल्म जगत का काफी अहम अवॉर्ड माना जाता है। इस समारोह को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रसारित किया गया था | इसका निर्माण राज कपूर, मौली मैकनेरनी और कैटी मुलान द्वारा किया गया था | कॉमेडियन जिमी किमेल ने चौथी बार शो की मेजबानी की थी | जब भी ऑस्कर में किसी का नाम अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होता है, तो वो इसे काफी गर्व की बात समझता है। इस साल अवॉर्ड समारोह में कई अभिनेताओं, निर्देशक और अन्य कलाकारों का ऑस्कर जीतने का सपना पूरा हुआ। इस समारोह में शिरकत लेने के लिए दुनिया भर से कई बड़े सितारे वहां पहुंचे थे। ऑस्कर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर कई अभिनेत्रियाँ अपने ग्लैमरस लुक के साथ स्पॉट हुई | काफी सितारों से लोगों की नज़रे ही नहीं हट पा रही थी | एमा स्टोन - फिल्म पुअर थिंग्स लीड एक्ट्रेस एमा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। ये ऑस्कर 2024 अवॉर्ड्स में सफेद रंग के खूबसूरत से गाउन में नजर आर्ईं। एक्ट्रेस एमा स्टोन सफेद गाउन में जलवे बिखरती दिखाई दी | इससे पहले उन्होंने 2016 में फिल्म ला ला लैंड के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता था। एमिली ब्लंट - व्हाइट रंग के स्लिट गाउन में एमिली ब्लंट काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में मल्टी लेयर नेकपीस भी कैरी किया था। लीजा कोशी - ऑस्कर अवॉर्ड में लीजा कोशी ने अपनी अदाओं से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। वह रेड कलर का लॉन्ग ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में बन बनाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।