लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए दो दिन के दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं | ओम बिरला और पत्नी अमिता ट्रेन से अयोध्या पहुंचे | स्पीकर ओम बिरला सोमवार शाम को मंदिर में रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे और सरयू तट पर महाआरती में शामिल होंगे | ओम बिरला का माहेश्वरी समाज के बनाए जा रहे सरस्वती देवी शिवकिशन दमानी भवन के शिलान्यास समारोह में भी शामिल हुए | ओम बिरला मंगलवार को दोबारा श्रीरामलला के दर्शन करेंगे और वहां हनुमान गढ़ी और आश्रम का दौरा करेंगे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।