(India)
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है | हरक सिंह रावत को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उड़ीसा का आब्जर्वर बनाया गया है | हरक सिंह हरिद्वार से टिकट के दावेदारों में शुमार थे लेकिन जिम्मेदारी मिलने के बाद माना जा रहा है की हरक अब चुनाव नही लड़ने वाले | हरक सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को भी गम्भीर संकट में डाल दिया था | अब हरक सिंह को उड़ीसा शिफ्ट करने के बाद हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत का रास्ता साफ हो गया है | हालांकि कांग्रेस ने उत्तराखंड में प्रत्याशीयों की घोषणा नही की है | वही ईडी व सीबीआई से घिरे हरक सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने ऑक्सीजन देने का काम किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।