(India)
पीएम मोदी ने देशभर में एक साथ 85 हजार करोड़ रुपए लागत की लगभग 6 हजार परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न स्टेशनों के बीच 10 नई सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ और 4 वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाई। इस दौरान लखनऊ से सीएम योगी, देहरादून से सीएम पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े रहे।ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर का भी शुभारंभ करेंगे। यह कॉरिडोर यूपी के 15 जिलों से होकर गुजरेगा। जबकि यूपी को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस मिलेगी। इसके अलावा लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन प्रयागराज तक किया जाएगा। जबकि खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा और झांसी होते हुए जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।