पीएम मोदी ने अहमदाबाद में 1,506 किलोमीटर लंबे WDFC के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद में 1,506 किलोमीटर लंबे वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया।इस कंट्रोल सेंटर के जरिए एक ही जगह से ट्रेनों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी।ईडीएफसी का ये महत्वपूर्ण सेक्शन उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के 12 जिलों से गुजरते हुए उत्तर भारत के प्रमुख कृषि और औद्योगिक सेक्टरों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगा।अहमदाबाद में 280 करोड़ रुपये की लागत से बने ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) में नया कंट्रोलिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम है, जो उत्तर प्रदेश के दादरी से गुजरात के जेएनपीटी तक शुरू होने वाले मार्ग पर सभी मालगाड़ियों की गतिविधियों को ट्रैक कर सकता है।वर्तमान में, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) दादरी से गुजरात के साणंद तक चालू है। डीएफसी अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन लगभग 200 मालगाड़ियां लगभग 60 किलोमीटर की औसत रफ्तार से चलती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।