प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम में शामिल होंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम वंचित वर्ग के लोगों को क्रेडिट सपोर्ट दिलाने के लिए देशभर में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि पीएम इस दौरान 'प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान और रोजगार आधारित जनकल्याण' यानी पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च करेंगे। साथ ही वंचित वर्ग के एक लाख कारोबारियों को क्रेडिट सपोर्ट की मंजूरी देंगे। इसमें कहा गया है कि पीएम अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सफाई कर्मचारियों सहित वंचित वर्ग के उन लोगों से बात भी करेंगे, जो सरकारी योजनाओं का फायदा ले रहे। साथ ही सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) के तहत सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड और पीपीई किट भी बाटेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।