(India)
वन नेशन वन इलेक्शन पर विचार के लिए बनाई गई पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंपी | पैनल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी 18,626 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन पर गठित उच्च स्तरीय समिति ने राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट | इस समिति की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी | इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह और पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी. कश्यप और पैनल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे | रिपोर्ट 18,626 पन्नों की है. यह पिछले 191 दिनों में हितधारकों, विशेषज्ञों के साथ व्यापक विचार-विमर्श और शोध कार्य का परिणाम है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।