(India)
उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल और चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत गाते हुए त्योहार की शुरुआत की | इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की | मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।आपको बताया देते है कि उत्तराखंड का लोकप्रिय प्रसिद्ध फूलदेही का त्योहार अब धीरे-धीरे पहाड़ों में विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुका है | कई ग्रामीण इलाके ऐसे हैं जहां फुलदेही का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और कई ग्रामीण इलाके ऐसे हैं जहां फुलदेही का त्यौहार मनाया तो जाता है लेकिन सूक्ष्म रूप में | लेकिन जिन ग्रामीण इलाकों में भी लोग अपनी परंपराओं को नहीं भूल पाए हैं वहां भी फूलदेही का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है | उन ग्रामीण इलाकों के बच्चे सुबह से ही अपने हाथों में एक टोकरी में रंग-बिरंगे फूल लेकर सभी के घरों में पहुंचते हैं और सभी के घर आंगन में उन फूलों को रखते हैं और उन फूलों के बदले लोगों से दाल चावल चीनी गुड़ इत्यादि खाद्य सामग्री मांगते हैं और वही सामग्री बाद में मिलजुल कर प्रसाद के रूप में वितरण करते हैं | वही आज के दिन फुल दही का त्यौहार कई ग्रामीण इलाकों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।