(India)
चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्तों के खाली पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं | इन पदों के लिए चुनाव आयोग के 2 नए चुनाव आयुक्तों के नाम पर लगी मुहर, पूर्व IAS अफसर ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू बने EC | पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक कमेटी की बैठक हुई, जिसके बाद इन दोनों नामों पर मुहर लगा दी गई है, इस संबंध में समिति के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए आज बैठक हुई | पीएम पैनल की बैठक के बाद अधीर रंजन ने मीडिया के सामने चुनाव आयुक्तों के नाम का खुलासा किया | सुखबीर संधू उत्तराखंड के मुख्य सचिव और एनएचएआई के चेयरमैन रह चुके हैं। ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह गृह मंत्रालय में काम कर चुके हैं | धारा 370 पर फैसले के वक्त गृह मंत्रालय में तैनात थे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।