(India)
सरकारी अस्पतालों में दवाई का फर्जी टेंडर दिलाने वाले मुख्यमंत्री के पूर्व पीएस पीसी उपाध्याय और उसके सहयोगी सौरव वत्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | पीसी उपाध्याय को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है | जबकि सौरव वत्स को राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने वहीं एक मुकदमे में गिरफ्तार किया है | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के पूर्व पीएस पीसी उपाध्याय समेत 6 लोगों पर देहरादून की नगर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था | शिकायतकर्ता ने सभी लोगों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में दवाई सप्लाई का टेंडर दिलवाने के नाम पर फर्जी और कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित से करीब 52 लाख रुपए की ठगी की | तहरीर के आधार पर देहरादून नगर कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया | मुकदमा दर्ज करने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने प्रकाश चंद उपाध्याय को गिरफ्तार किया | जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।