(India)
रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन होगा। इस मौके पर मुंबई में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें 'इंडिया' गठबंधन के कनई नेता शामिल होंगे...रैली में शामिल होने वाले गठबंधन के प्रमुख में तमिलनाडु के सीएम एम. के. स्टालिन, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का नाम शामिल है। ये नेता राहुल गांधी के साथ मंच पर दिखेंगे। रैली मध्य मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क में होगी। कांग्रेस ने कहा कि आम आदमी पार्टी और विपक्षी गठबंधन के दूसरे सहयोगियों के प्रतिनिधि भी रैली में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उद्धव गुट के शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार गुट की एनसीपी के प्रमुख शरद पवार भी शामिल होंगे। राहुल गांधी की यात्रा शनिवार दोपहर मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद वो दादर में भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ भीमराव आंबेडकर के स्मारक चैत्य भूमि जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।