प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वह तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक जाएंगे। यहां शिवमोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे। दिन के अंत में वह तमिलनाडु के कोयंबटूर में 4 किमी लंबा रोड शो निकालेंगे। 14 मार्च को कोयंबटूर के भाजपा जिला अध्यक्ष जे रमेश कुमार ने पुलिस से रोड शो के लिए अनुमति मांगी थी। 15 मार्च की सुबह कानून व्‍यवस्‍था संबंधी चिंता और परीक्षा के आयोजन का हवाला देकर रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद रमेश ने मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को कुछ शर्तों के साथ PM मोदी के रोड शो को मंजूरी देने का निर्देश दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।