(India)
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी समेत 7 राज्यों के गृह सचिवों को हटाया, चुनाव आयोग ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल और मिजोरम के एक आईएएस अधिकारी को हटाने के लिए भी कहा | 6 प्रदेशों के गृह सचिवों में गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों के नाम शामिल हैं, विवेक सहाय को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी बनाया गया है | सोमवार दोपहर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।