(India)
भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर हाई लेवल मीटिंग हुई | जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ में टिहरी भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह अल्मोड़ा भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा नैनीताल के भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट बैठक में शामिल रहे | भाजपा के कई पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे | 23 मार्च को धामी सरकार के 2 साल के कार्यकाल पूरे होने पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजन की चर्चा हुई | 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होगा | 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम होगा और पार्टी का मुख्य काम प्रदेश स्तर, बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख को मजबूत करने का होगा |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।