सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक दवा विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव को कोर्ट में पेश होने को कहा
(India) सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक दवा विज्ञापन मामले में योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि और बालकृष्ण को अवमानना नोटिस भेजकर जवाब मांगा था, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया | सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर निर्देश रखा कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए | सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक दवा विज्ञापन मामले की सुनवाई की | इससे पहले इस मामले की सुनवाई 27 फरवरी को हुई थी | साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक दवा विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव को कोर्ट में पेश होने को कहा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।