(India)
लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया समन्वय के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक निजी होटल में मीडिया सेंटर का उद्घाटन | इस अवसर पर सीएम धामी समेत भाजपा के चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेश बंसल मौजूद रहे | वहीं इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित है | सीएम ने कहा कि जनता मतदान की तारीख का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रही है और उत्तराखंड की पांचों सीटों पर इसबार जनता प्रचंड बहुमत से भाजपा को जिताने वाली है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।