कांग्रेस की मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) पर चर्चा हुई
(India) दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वॉर्टर में वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई। कांग्रेस की मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) पर चर्चा हुई। मेनिफेस्टो कमेटी ने पहले ही ड्राफ्ट सी़डब्लूसी को मंजूरी के लिए भेज दिया था। मीटिंग के दौरान अध्यक्ष खड़गे ने मौजूद नेताओं से कहा कि वे कार्यकर्ताओं से मेनिफेस्टो में शामिल हर मुद्दे को देश के हर गांव और घर तक पहुंचाएं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेनिफेस्टो में 5 न्याय युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी न्याय शामिल किए गए हैं। हर न्याय के तहत कांग्रेस कुल 25 गारंटी भी दे रही है। पार्टी हेडक्वॉर्टर में चल रही बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान से सचिन पायलट, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।