प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल के पलक्कड़ में रोड शो के दौरान भव्य स्वागत हुआ
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल के पलक्कड़ में रोड शो के दौरान भव्य स्वागत हुआ। रोड शो कोट्टा मैदान अंचुविलक्कू से शुरू हुआ और शहर में प्रधान डाकघर की तरफ बढ़ेगा। पीएम मोदी पलक्कड़ से बीजेपी उम्मीदवार सी. कृष्णकुमार के लिए प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी के काफिले में कृष्णकुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सुरेंद्रन भी साथ रहे। पीएम मोदी की झलक पाने के लिए कई लोग सुबह से ही रोड के दोनों तरफ जमा होना शुरू हो गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।