19 अप्रैल और दूसरे चरण की 13 लोकसभा सीटों से संबंधित क्षेत्रों में 26 अप्रैल का अवकाश घोषित किया
(India) देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों से संबंधित क्षेत्रों में 19 अप्रैल और दूसरे चरण की 13 लोकसभा सीटों से संबंधित क्षेत्रों में 26 अप्रैल का अवकाश घोषित किया है। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जयपुर सहित प्रदेश के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी जिलों के कार्यालयों में अवकाश रखा गया है । वहीं 26 अप्रैल को दक्षिणी राजस्थान सहित पहले चरण से शेष रही 13 लोकसभा सीटों से संबंधित जिलों में अवकाश रहेगा। मतदान दिवस पर निजी, औद्योगिक संस्थानों और राजकीय उपक्रमों में भी सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।