दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विपक्ष के नेताओं ने विरोध किया
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विपक्ष के नेता विरोध कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली ही नहीं देशभर में बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बीजेपी के खिलाफ खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। साथ ही साथ अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मुंबई में पार्टी कार्यकर्ता ईडी कार्यालय के सामने इकट्ठा और नारेबारी की। महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष धनंजय शिंदे ने कहा, ''इस असंवैधानिक घटना के खिलाफ पूरे देश में कार्यकर्ताओं और लोगों के दिलों में गुस्सा है, इसलिए कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में ईडी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।