(India)
शराब नीति मामले में ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीएम हाउस से गिरफ्तार किया था | ईडी की टीम उन्हें 10वां समन देने आई थी | गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को ईडी दफ्तर ले जाया गया | रातभर उसे हवालात में रखा गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया | इसी सिलसिले में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है | एक तरफ ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है | उधर, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह पूरी तरह से गुंडागर्दी है | अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया गया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।