दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने दी प्रतिक्रिया
(India) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्ना हजारे ने कहा, "मुझे बहुत दुख है कि कभी मेरे साथ काम करने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शराब के खिलाफ आवाज उठाई थी | अब वह खुद शराब नीतियां बना रहे हैं | उनकी वजह से ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है | दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं | सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है | अन्ना हजारे ने कहा कि मुझे दुख है कि उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी | दिल्ली के इस कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार होने वाले केजरीवाल आम आदमी पार्टी के चौथे बड़े नेता हैं | उनसे पहले आम आदमी पार्टी के मनीष सिसौदिया को पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था | पिछले साल ही 4 अक्टूबर को ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था | उनके बाद फिर इसी महीने 15 मार्च को ईडी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता को भी गिरफ्तार किया था |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।