(India)
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है | उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के गिरफ्तारी की निंदा की | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों का उत्पीड़न कर रही है | इसके अलावा करन माहरा ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज़ किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताया | बता दें कि कांग्रेस के 4 बैको के खातों को फ्रीज़ किया गया है | उन्होंने कहा कि खाते सीज करने से कांग्रेस डरने वाली नहीं है | चुनाव से ठीक पहले बैंक खाते फ्रीज करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं | आयकर विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए | कहा है कि सरकार पार्टी को आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास कर रही है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।