(India)
लोकसभा चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है | प्रथम चरण के मतदान के लिए अब तक 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है | शुक्रवार को कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। अब तक 7 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 9 प्रत्याशियों ने किए 10 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए | अब तक जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 2-2 प्रत्याशी नामांकन प्रस्तुत कर चुके हैं | प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकेत है | 28 मार्च को नामांकन की समीक्षा होगी | वहीं 30 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे | 19 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।